Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

CM गहलोत के सामने MLA को पहनाए पैरों में जूते: 1 साल से नंगे पैर थे मदन प्रजापत, पूरी हुई मन्नत

CM गहलोत के सामने MLA को पहनाए पैरों में जूते: 1 साल से नंगे पैर थे मदन प्रजापत, पूरी हुई मन्नत जयपुर/बाड़मेर/बालोतरा। मुख्यमंत्र...

CM गहलोत के सामने MLA को पहनाए पैरों में जूते: 1 साल से नंगे पैर थे मदन प्रजापत, पूरी हुई मन्नत

जयपुर/बाड़मेर/बालोतरा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में सोमवार को सीएमआर (मुख्यमंंत्री आवास) में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत को जूते पहनाए गए। साथ ही उन्हें चांदी की जूतियां भेंट की गई। 23 फरवरी 2022 से मदन प्रजापत बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पैर थे। उन्होंने विधानसभा के बाहर अपने जूते छोड़ दिए थे।

प्रजापत ने शपथ ली थी कि जब तक बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा नहीं होगी वे जूते नहीं पहनेंगे। इसके बाद करीब 1 साल से प्रजापत नंगे पैर ही रहे। 17 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बालोतरा समेत 19 नए जिलों की घोषणा की।

खुशी में उनके समर्थकों ने विधायक को 750 ग्राम चांदी की जूतियां भेंट की। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम गहलोत की मौजूदगी में प्रजापत को नए जूते पहनाए गए।

पचपदरा से कार्यकर्ता पहुंचे थे मुख्यमंत्री आवास
सोमवार को पचपदरा विधानसभा से कई कार्यकर्ता मदन प्रजापत के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देने उनके जयपुर स्थित आवास पहुंचे थे। इसी दौरान मदन प्रजापत को अशोक गहलोत ने जूते पहनाकर विधायक का संकल्प पूरा करवाया।

23 फरवरी 2023 को विधानसभा के बाहर विधायक मदन प्रजापत ने जूते छोड़कर विधानसभा में प्रवेश किया था।
विधायक प्रजापत ने कहा कि पहली बार एक साथ 19 जिले बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्रांतिकारी फैसला लिया है। मेरी भावनाओं की कद्र करते हुए बालोतरा को जिला बनाया। ये मेरी जीत नहीं बल्कि 36 कौम की जीत है।

राजस्थान के 6 जिलों में 16 दिन तक करीब 500 किलोमीटर तक भारत जोड़ो यात्रा में मदन प्रजापत नंगे पैर ही चले।
विधायक ने कहा कि जब मैने जूते त्यागे थे तो मेरे साथ कई कार्यकर्ताओं ने जूते त्याग दिए थे। इसके बाद जब समझाइश करने पर उन्हे जूते पहनाए गए। 6 लोग जिद पर अड़े रहे और मेरे साथ ही जयपुर में इन्होंने जूते पहने हैं।

7 दिसंबर 2022 को विधायक मदन प्रजापत से राहुल गांधी ने पूछा था कि वे नंगे पैर क्यों हैं, इस पर प्रजापत ने बताया था कि उन्होंने बालोतरा को जिला बनाने की मांग की है।

सीएम हाउस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से कई गांवों के लोग सोमवार को सीएम हाउस पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने गेर नृत्य किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया। मदन प्रजापत ने शंख बजाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत अभिनंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री आवास में गेर नृत्य की कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

अब राजस्थान में 50 जिले हो गए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पचपदरा और बालोतरा से आए लोगों से कहा कि बालोतरा को जिला बनाने की मांग लंबे से समय से चली आ रही है। मदन प्रजापत विधायक बने उससे पहले की ये मांग है। 1956 में जब राजस्थान का गठन हुआ तो 26 जिले थे। उसके बाद 75 साल में 7 जिले और बने। अब जनता के आशीर्वाद से राजस्थान में 50 जिले हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं