Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

खेजड़ली पर्यावरण संस्थान के लिए, भूमि स्टांप शुल्क से मुक्त, पर्यावरण हित में राज्य सरकार का निर्णय

खेजड़ली पर्यावरण संस्थान के लिए, भूमि स्टांप शुल्क से मुक्त,  पर्यावरण हित में राज्य सरकार का निर्णय जयपुर, 28 नवम्बर। राज्य सरकार ने पर्यावर...

खेजड़ली पर्यावरण संस्थान के लिए, भूमि स्टांप शुल्क से मुक्त, पर्यावरण हित में राज्य सरकार का निर्णय




जयपुर, 28 नवम्बर। राज्य सरकार ने पर्यावरण हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जोधुपर स्थित खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के पक्ष में भूमि के हस्तांतरण विलेख को स्टांप शुल्क से मुक्त कर दिया है।
संयुक्त शासन सचिव, वित्त विभाग (कर अनुभाग) की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जोधपुर जिले की तहसील लूणी के गांव खेजड़ली कलां में इस संस्थान के लिए 4.1197 एकड़ भूमि दी गई है जिसे स्टांप शुल्क से मुक्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पर्यावरण व इससे जुड़े मुद्दों को लेकर संवेदनशील और सक्रिय है तथा इसी सोच के मध्यनजर जनहित में यह निर्णय लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं