शिव शक्ति विद्या मन्दिर बायतू के छात्र अनिल प्रजापत का राज्य स्तर पर चयन बाड़मेर/बायतु। 66 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथलेटिक्स खेल-कूद प...
शिव शक्ति विद्या मन्दिर बायतू के छात्र अनिल प्रजापत का राज्य स्तर पर चयन
बाड़मेर/बायतु। 66 वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथलेटिक्स खेल-कूद प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्या मन्दिर उ.मा.वि. बायतू के छात्र अनिल प्रजापत का राज्य स्तर पर चयन हुआ। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी ने बताया कि छात्र अनिल प्रजापत ने 600 मीटर व तश्तरी फेंक में जिले में प्रथम, रिले दौड़ में द्वितीय, तथा गोला फेंक में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न इवेन्टस में स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तर पर चयन हुआ हैं। प्रजापत के राज्य स्तरीय चयन का समाचार मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर छा गई। अगले वर्ष जालोर जिले के भीनमाल शहर में सेठ श्री फूलचन्द रा. उ.प्रा .विद्यालय में 11 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में अनिल प्रजापत बाड़मेर का नेतृत्व करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं