मनरेगा कार्यों की पत्रावलिया लोकपाल कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश। बाड़मेर, 24 नवंबर। मनरेगा लोकपाल महेश दादानी ने मनरेगा संबंधित शिका...
मनरेगा कार्यों की पत्रावलिया लोकपाल कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश।
बाड़मेर, 24 नवंबर। मनरेगा लोकपाल महेश दादानी ने मनरेगा संबंधित शिकायतों की जांच के लिए पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को संपूर्ण पत्रावलिया लोकपाल कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
लोकपाल महेश दादानी ने बताया कि रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सियाणी की मनरेगा कार्यो में की गई शिकायतों की जांच के लिए अतिरिक्त विकास अधिकारी ओंकारदान चारण के साथ रिकॉर्ड उपलब्धता के लिए पंचायत समिति कार्यालय तथा ग्राम पंचायत, गडरारोड़ में मनरेगा कार्यो के रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
लोकपाल महेश दादानी ने बताया कि पंचायत समिति, रामसर की जांच के संबंध में समस्त तथ्य सहित ग्राम पंचायत, सियाणी को पत्रावली लोकपाल कार्यालय में उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत, गडरारोड़ के सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एक ग्रेवल सड़क, पीएमएवाईजी में आवास एवं व्यक्तिगत टांका निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान लोकपाल ने इन कार्यो की पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं