Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को जोड़ने करने के लिए विशेष कैम्प आयोजन करने के निर्देश

ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को जोड़ने करने के लिए विशेष कैम्प आयोजन करने के निर्देश बाडमेर, 25 नवम्बर। निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसा...

ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को जोड़ने करने के लिए विशेष कैम्प आयोजन करने के निर्देश




बाडमेर, 25 नवम्बर। निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार एवं 17 नवम्बर को आयोजित वीसी के निर्देशानुसार ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को निर्वाचन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) अश्विनी के पंवार ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिले में विद्यमान ट्रांसजेण्डर समुदाय का चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने एवं मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में 17 नवम्बर को आयोजित वीसी में ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को निर्वाचन की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जिले में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाडमेर के अंतर्गत गठित ट्रांसजेन्डर समुदाय उत्थान कमिटी के सदस्य ट्रांसजेण्डर प्रतिनिधि एवं ट्रांसजेण्डर उत्थान में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थान व प्रतिनिधि की सहायता से जिले के उन स्थानों पर जहां ट्रासजेण्डर समुदाय निवसित है उन्हे ईआरओ कार्यालय स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में आगामी सप्ताह में 28 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2022 तक ट्रांसजेण्डर मतदाता चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में संबंधी कैम्प पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि ट्रांसजेण्डर समुदाय में मतदाता के पंजीकरण करने में माता-पिता के नाम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इनके गुरु की सहमति उपरान्त संरक्षक के रूप में गुरू का नाम फार्म संख्या 6 के बिन्दु संख्या 2(क) में दर्शाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं