Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

ख़ेमा बाबा धोरा वॉलीबाल क्लब प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

ख़ेमा बाबा धोरा वॉलीबाल क्लब प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित। बाड़मेर/बायतु। पंचायत समिति बायतु में स्थित जाट समाज के ख़ेमा ब...

ख़ेमा बाबा धोरा वॉलीबाल क्लब प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित।



बाड़मेर/बायतु। पंचायत समिति बायतु में स्थित जाट समाज के ख़ेमा बाबा धोरा वॉलीबाल क्लब बायतु के तत्वावधान में स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समोराह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर रामा राम चौधरी का PG में चयन एवम नवचयनित वरिष्ठ अध्यापक व अध्यापको जिसमें भँवर डेलू , जसवंत गोदारा, सतीश मूढ़, नरेंद्र धतरवाल, तिलोक जाखड़ (पोस्ट ऑफिस विभाग) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान बायतु सिमरथाराम चौधरी, अध्यक्ष नवीन धतरवाल, गोपाल मूढ़, रामाराम गोदारा ने नवचयनितो का स्मृति चिन्ह व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान सिमरथाराम चौधरी ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्ण लगन व मेहनत करने वालो के लिये कोई लक्ष्य कठिन नही होता। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को वर्तमान में पनप रही विभिन्न नशाखोरी और नशे से दूर रहने की अपील की। वही नवीन धतरवाल असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा कि इन जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस दौरान भंवर लाल मूढ़, मूलाराम बेनिवाल, गणपत काकड़, किशन मूढ़, राम लाल धतरवाल, जसवंत गोदारा, उदयसिंह मूढ़, प्रताप जाखड़, परमेश्वर मूढ़, भँवर सारण, गणेश गोदारा, मनोहर गोदरा, हुकमाराम सियोल, नरपत सोनी, प्रभु राम बेनीवाल, धर्मेद्र धतरवाल, श्रवण व महेंद्र सहित कई युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गोपाल मूढ़, रामा राम गोदारा प्रधानाचार्य, नरसिह गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं