Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

किसान से कृषि कनेक्शन शिफ्टिंग की एवज में रिश्वत लेते ACB ने बिजलीकर्मी पकड़ा।

किसान से कृषि कनेक्शन शिफ्टिंग की एवज में रिश्वत लेते ACB ने बिजलीकर्मी पकड़ा। @अर्जुन दर्जी बाड़मेर एसीबी टीम ने गुड़ामालानी डिस्कॉम इलाके के...

किसान से कृषि कनेक्शन शिफ्टिंग की एवज में रिश्वत लेते ACB ने बिजलीकर्मी पकड़ा।




@अर्जुन दर्जी
बाड़मेर एसीबी टीम ने गुड़ामालानी डिस्कॉम इलाके के रतनपुरा जीएसएस के तकनीकी सहायक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार किया है। किसान से थ्री फेस कृषि कनेक्शन शिफ्टिग के लिए रिश्वत राशि की डिमांड की थी। एसीबी टीम तकनीकी सहायक के ठिकानों की जांच कर रही है। इसमें जेईएन सहित उच्चाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। इसकी भी जांच की जा रही है।
एसीबी टीम को कुछ दिन पहले परिवादी ने ऑनलाइन शिकायत की थी कि रतनपुरा जीएसएस में थ्री फेस कृषि कनेक्शन की लाइट शिफ्टिंग के लिए 15 हजार रुपए की डिमांड कर रही है। एसबी टीम ने गुरुवार को सत्यापन करवाया गया। तकनीकी सहायक व परिवादी किसान के बीच में 10 हजार रुपए रिश्चत की राश देना तय हुआ।शुक्रवार को एसीबी टीम ने परिवादी किसान को रिश्वत राशि देकर तकनीकी सहायक के पास भेजा। वहां पर रिश्वत राशि देते एसीबी टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोच लिया है।
एसीबी एएसपी रामनिवासी सुंडा के मुताबिक 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंग रुकमकेश मीना पुत्र श्रवणलाल मीना निवासी सेवा गांव तहसील बजीरपुर जिला सवाई माधोपुर हॉल रतनपुरा (गुड़ामालानी) जीएसएस तकनीकी सहायक को गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर तकनीकी सहायक 5-6 सालों से लगा हुआ था। वहीं टीम उच्चाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं