Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

हर रोज 6 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य हो तय: लोकबंधु

हर रोज 6 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य हो तय: लोकबंधु जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को दिया एक जुटता का संदेश, जल जीवन मिशन के लक्ष्यों क...

हर रोज 6 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य हो तय: लोकबंधु




जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को दिया एक जुटता का संदेश, जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश

बाड़मेर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोकबंधु यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कार्य करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों को हर दिन 6 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों को एक जुट रहने के निर्देश दिए।बैठक की शुरूआत करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता भरत सिंह ने जल जीवन मिशन के बारे की प्रगति के बारे में अवगत कराया एवं जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कराया कि जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं के विकास के लिए साढ़े 4 करोड़ 20 लाख रूपए का अंशदान प्राप्त हुआ है। जिले में अब तक 49 गाँवो में शत प्रतिशत घरों में जल संबंध जारी किए जा चुके हैं। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों के बारे में ब्लॉकवार विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत जहां कार्य चालू नहीं हुआ है वहां कार्य तुरंत चालू करवाया जाए और जहां कार्य चल रहा है उसकी समय-समय पर मोनिटरिंग करें। सभी अधिकारियों फिल्ड विजिट करें एवं सभी कार्यों को तय समय से पूर्व आवश्यक रूप से पूरा करवाएं। उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक योजना पर बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत निगम से सम्पर्क करें एवं विद्युत निगम के अधिकारी तुरंत डिमांड नोटिस जारी कर पंद्रह दिनों में कनेक्शन जारी करें। ताकि संबंधित जल योजनाओं पर बिजली कनेक्शन के अभाव में संभावित देरी ना हो। उन्होंने निर्देशित किया कि कहा कि फिल्ड टेस्ट किट (एफटीके) तथा जल विज्ञान प्रयोगशाला की ओर से जो नमूने जांच किए गए हैं। उसकी रिपोर्ट भी आगामी बैठक में प्रस्तुत करें एवं यह रिपोर्ट आईएमआईएस की साइट पर अपलोड करें। साथ ही ब्लॉक वार नमूने संग्रहण एवं रिपोर्ट भी प्रस्तुत करे। विभाग के अधिकारी भी यह सुनिश्चित कर लें कि पेयजल नमूनों की रिपोर्ट सार्वजनिक पोर्टल पर दर्ज है। उन्होंने पेयजल योजनाओं पर कार्यरत कर्मियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिले की सभी योजनाओं के विस्तृत मैप बनाने के निर्देश दिए, जिनमें जल योजनाओं पर स्टोरेज टैंक, पम्प हाउस, रेपिड ग्रेविटी फिल्टर प्लांट, ओवरहैड टैंक व अन्य व्यवस्थाओं पर मार्किंग हो। ये मैप प्रत्येक सहायक अभियंता के पास अनिवार्य रूप से होने चाहिए। बैठक में अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक पवन परिहार ने प्रत्येक ब्लॉक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक योजना पर कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अधीक्षण अभियंता शंकर लाल मेघवाल, लिच्छु राम, अधिशासी अभियंता हजारी राम, सतवीर यादव, संजय जैन, हुकमा राम,जयराम दास वनल सहित कई ब्लॉकों के सहायक अभियंता, जिला आईईसी कंसलटेंट अशोक सिंह, अमृत बोहरा सहित क्रियान्वयन सहयोग एजेन्सी एवं डीपीएमयू के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं