जालंधर में पता पूछने के बहाने 4 युवतियों पर युवक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप। पंजाब के जालंधर शहर में चार युवतियों ने युवक को अगवा रकर उसके सा...
जालंधर में पता पूछने के बहाने 4 युवतियों पर युवक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप।
पंजाब के जालंधर शहर में चार युवतियों ने युवक को अगवा रकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में छोड़ दिया। की यह घटना लेदर कांप्लेक्स रोड़ की बताई जा रही है।
शहर की एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने बताया कि वह दोपहर में घर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार लड़कियां पता पूछने लगीं। वह पता बता रहा था कि इतनी ही देर में उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और उसे गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। युवक ने आरोप लगाया कि गाड़ी में ही उसके साथ एक-एक कर चारों युवतियों ने जबरदस्ती संबंध बनाए। युवक का कहना था से कि चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी। फिलहाल पुलिस को इस संबंधी शिकायत नहीं दी गई है। जब चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो लोग बातें करते नजर आए कि अब पुरुष भी सुरक्षित नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं