Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

जाणी के 35 वें जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

जाणी के 35 वें जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन। @मूलाराम चौधरी बाड़मेर/शिव। पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि जाणी ने अपने 35 वें ...

जाणी के 35 वें जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन।




@मूलाराम चौधरी
बाड़मेर/शिव। पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि जाणी ने अपने 35 वें जन्मदिन के अवसर पर आज सोमवार को रक्तदान शिविर व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में युवाओं द्वारा करीब 300 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें एक महिला ने भी रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को चंद्रप्रकाश जाणी की तरफ से एक हेलमेट व एक व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जाणी ने बताया कि इंसान को समय - समय पर रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान महादान है।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत प्रताप पुरी महाराज, कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़मेर - जैसलमेर पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, विकास अधिकारी धन्नदान देथा, पूर्व विधायक डॉ. जालम सिंह रावलोत, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, उपप्रधान हजारी दान मोहड़, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेहखान, शिव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू खान, कांग्रेस यूथ अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, शिव सरपंच संघ के अध्यक्ष पहलादराम थोरी सहित कई जनप्रतिनिधि व रक्तदाता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं