Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

राजस्थान में महिला अत्याचारो के खिलाफ आवाज का आगाज।

राजस्थान में महिला अत्याचारो के खिलाफ आवाज का आगाज। 13 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत महिलाओं को कानून संबंधी जानक...

राजस्थान में महिला अत्याचारो के खिलाफ आवाज का आगाज।


13 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत महिलाओं को कानून संबंधी जानकारी  देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए
सिरोही/पिंडवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देशानुसार जिले के पिण्डवाडा उपखंड क्षैत्र के वृताधिकारी किशोरसिंह चौहान के नेतृत्व में पिंडवाड़ा थानाधिकारी सुमेर सिंह द्वारा निकटवर्ती ग्राम केरला पादर में ग्रामीण महिलाओ को महिला अत्याचारो के खिलाफ आवाज की आगाज हेतु पति द्वारा शराब पीकर घरेलु हिंसा करना, पारिवारिक जमीनी विवाद के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया, तथा विभिन्न तरह के बेनरो एवं पेम्प्लेट के मार्फत नवाचार किया गया। वही पुलिस अधिकारियो द्वारा महिलाओ संबंधी संवैधानिक अधिकार व कानुनी जानकारी दी गई साथ ही महिला कानि. इन्द्रा एवं गीता द्वारा आत्मरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा के गुर महिलाओं को सिखाये, ताकी अपनी सुरक्षा स्वंय कर सके। 


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवाना एवं पुलिस उप अधीक्षक  किशोरसिह चौहान द्वारा महिलाओं को कानुन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान वृत कार्यालय ए एस आई अशोक कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल वीनु पचार, नेमाराम एवं टाटा माइक्रो फाउण्डेशन के गणपतसिंह उपस्थित रहे।

1 टिप्पणी

  1. Lately, this market is growing much more rapidly than industrial methods . Due to an already comparatively massive and additional growing variety of high precision machining corporations on this market, value competitors between corporations is fierce. Thus, the low-cost online sample requires slicing prices to remain competitive. Companies making use of this sample aim to chop prices via a powerful emphasize on digital aspects of their enterprise fashions. Thus, this enterprise mannequin might operate additionally as function mannequin for digitalization inside and throughout trade borders.

    जवाब देंहटाएं