Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल ने बैंक जॉन में आमजन के लिए लगाई प्याऊ

रिपोर्टर @ चंदन सिंह भाटी बाड़मेर। देशभर में नोटबन्दी के बाद बैंको में उमड़ी भीड़ की सेवार्थ पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रुप फॉर पीपल ने बैंक जॉन ...

रिपोर्टर @ चंदन सिंह भाटी
बाड़मेर। देशभर में नोटबन्दी के बाद बैंको में उमड़ी भीड़ की सेवार्थ पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रुप फॉर पीपल ने बैंक जॉन राय कॉलोनी में पानी की प्याऊ लगा आम जन को राहत देने का प्रयास किया।

सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल ने राय कॉलोनी रॉड पर स्थित आधा दर्जन से अधिक बैंको और ए टी एम् में भुगतान के लिए भारी भीड़ उमड़ती हैं। लम्बे समय तक लाइन में खड़े रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आम जन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रुप फॉर पीपल द्वारा भामाशाह देरावर सिंह भाटी के सहयोग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आगे पानी की प्याऊ लगा कर राहत देने का प्रयास किया।
ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में सोमवार को प्याऊ की शुरुआत की। इस अवसर पर संयोजक चन्दन सिंह भाटी,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी,महेश पनपालिया,रमेश सिंह इंदा,दुर्जन सिंह गुडिसर,राकेश भाटी,राजेश मिश्रा,हितेश मूंदड़ा,देरावर सिंह भाटी,स्वरुप सिंह भाटी,छगन सिंह चौहान,ललित छाजेड़,अशोक राजपुरोहित,प्रवीण बोथरा,जालम सिंह महेचा,महेंद्र सिंह तामलोर सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं