Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

धोरीमन्ना,डाकघर में नकदी के अभाव से ग्रामीण परेशान

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा बाड़मेर/धोरीमन्ना। कस्बे में स्थित उप डाकघर में नकदी के अभाव के कारण सीधे डाकघर से जुड़े खाताधारकों एवं शाखा डाकघरों क...

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा
बाड़मेर/धोरीमन्ना। कस्बे में स्थित उप डाकघर में नकदी के अभाव के कारण सीधे डाकघर से जुड़े खाताधारकों एवं शाखा डाकघरों के ग्रामीण डाकसेवकों को नकदी के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपडाकघर क्षेत्र 38 शाखा डाकघरों में कई पेंशनरों के मनिआॅरडरों का भुगतान होता है। लेकिन पिछले गुरुवार के बाद उप डाकघर में नकदी उपलब्ध नहीं होने से पेंशन धारकों को भुगतान नहीं मिल रहा है। वहीं जिन लोगों ने पूराने 500 और 1000 रूपए  के नोट बदलवाने हेतु सीधे उप डाकघर बचत बैंक खाते में जमा करवाए वें लोग भी अपनी जमा रकम की निकासी हेतू उप डाकघर के चक्कर लगा रहे है।

सूत्र बताते है कि मुख्य डाकघर बाड़मेर के अधीक्षक बीआर भिरानिया ने सोमवार को जिला कलक्टर से मिलकर धोरीमन्ना उप डाकघर में नकदी उपलब्ध करवाने की मांग की थी। लेकिन मंगलवार शाम तक उप डाकघर को नकदी नहीं मिली।

अधिकारी कहते हैं

पिछले सप्ताह भर से उपलब्ध डाकघर की तरफ से हर रोज स्टेड बैंक को मांग पत्र भेजा जाता है। करीब पचास लाख की देनदारी है, लेकिन एसबीबीजे बैंक शाखा प्रबंधक नकदी का अभाव बताकर पल्ला झाड़ देते है।

- जुगल किशोर जोशी
उप पोस्टमास्टर , धोरीमन्ना।

कोई टिप्पणी नहीं