Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

नशा मुक्ति से होगा मानव जाति का विकास-शास्त्री

रिपोर्टर @ ओमप्रकाश मूंढ बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। रामस्नेही सम्प्रदायाचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा के आचार्य श्री पुरुषोत्मदासजी महाराज के पावन सानि...

रिपोर्टर @ ओमप्रकाश मूंढ
बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। रामस्नेही सम्प्रदायाचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा के आचार्य श्री पुरुषोत्मदासजी महाराज के पावन सानिध्य में संत श्री गोविन्दरामजी के रामस्नेही सम्प्रदाय के उत्तराधिकारी बनने के बाद पहली बार बाटाडू पधारने पर कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

गुरूवार को खेमाराम मूढ़ की ढाणी प्रांगण में आयोजित प्रवचन में गोविन्दराम शास्त्री ने कहा कि नशे में डूब कर व्यक्ति परिवार, समाज व देश हित भूल कर सर्वस्व बर्बाद कर देता है। नशा मानव जाति के विनास का कारण है, इसलिए हमें नशे से दूर रहते हुए इससे ग्रसित लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने ने कहा कि धर्म के अनुसार दुनिया में अनादिकाल से मानव जाति मोह रूपी मदिरा का रसपान करके वैसे ही नशे में डूबी रहती है। इस पर जब वह शराब (मदिरा) सेवन करने लगता है तो यह नशा और भी अधिक घातक हो जाता है। व्यक्ति उस नशे में डूबकर दौलत शोहरत के साथ परिवार को डुबो देता है।उन्होन कहा कि शराब सहित विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ देश की युवा पीढ़ी को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए देश के सभी राज्यों को इस कुरीती को बंद करने का निर्णय लेना चाहिए। जो राज्य लोभ के वशीभूत होकर नशीले पदार्थ व शराब की बिक्री को बंद नही कर रहे हैं वहां का वातावरण सदैव रोग-शोक-भय एवं अशान्ति का वातावरण बना रहेगा और जो राज्य इस पर पाबंदी लगा देते है वह राज्य संपन्न होकर खुशहाली और विकास की ओर अग्रसर होंगे।
इस दौरान गुरुवार पुरुषोत्मदासजी महाराज ने कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा और सच्चा धर्म है। मानव सेवा से जुड़े रहने वाले लोगों में एक नई आस्था का प्रत्येक समय जन्म होता रहता है। धर्म और पथ कभी नष्ट नहीं होता और मानव सेवा करने वाले व्यक्तियों के रास्ते में हमेशा नई ऊर्जा का संचार होता रहता है। इसलिए हमें हमेशा मानव सेवा के लिए तन-मन और धन से तत्पर रहना चाहिए।इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, बीजेपी बायतू मंडल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, गणेश मूढण, जेठाराम मूढ, ताजाराम मूढ, मुकनाराम मूढ, बाबूलाल सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं