Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा बताएंगे कैसा बदला मनरेगा का स्वरूप

-प्रस्तुति के लिए बाड़मेर समेत नौ जिलांे का चयन बाड़मेर। सरकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगांे को किस तरह लाभांवित ...

-प्रस्तुति के लिए बाड़मेर समेत नौ जिलांे का चयन
बाड़मेर। सरकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगांे को किस तरह लाभांवित किया जाए। इस दिशा मंे जिला कलक्टरांे की ओर से किस तरह के प्रयास किए गए है। जिला कलक्टरांे की ओर से किए गए नवाचारांे का क्या परिणाम आया है। इस पर 23 नवंबर से होने वाली जिला कलक्टर-एसपी कांफ्रेस मंे विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान जिला कलक्टर नवाचारांे को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे ताकि दूसरे जिलांे के कलक्टर भी इसको अपने जिलांे मंे अपना सके। बाड़मेर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा मनरेगा योजना को जिले मंे सफल बनाने के लिए उठाए गए कदमांे के बारे मंे प्रस्तुति देंगे।

अधिकारिक सूत्रांे के मुताबिक प्रदेश के 9 जिलांे के कलक्टर अपने नए आइडिया और थीम को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के दौरान 25 नवंबर को शेयर करेंगे। उन्हें अपना प्रजेंटेशन देने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया गया है। प्रजेंटेशन देने के लिए बाड़मेर, अलवर, अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, झालावाड़, नागौर, राजसमंद और उदयपुर का चयन किया गया है। खास यह है कि हर जिले के कलेक्टर किसी नए टापिक पर अपना प्रजेंटेशन देंगे, जिससे दूसरे जिलों के कलेक्टर भी उसे अपना सकें।
कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का प्रोग्राम
24 नवंबर को सचिवों का होगा प्रजेंटेशन 
25 नवंबर को नौ कलेक्टरों का प्रजेंटेशन 
26 नवंबर को सुबह एपी के लिए सेशन, लंच बाद कलेक्टर-एसपी का ज्वाइंट सेशन
इन विषयों पर देंगे प्रजेंटेशनः
बाड़मेर: मनरेगा योजना को सफल बनाने के लिए किस तरह के नए कदम जिले में उठाए गए है। इसके बारे में कलक्टर सुधीर शर्मा की ओर से प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
डूंगरपुर: कलक्टर एसके सोलंकी स्वच्छता और सौर ऊर्जा पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। किस तरह से सौर ऊर्जा को जनता के बीच पहुंचाया गया। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप ने किस
तरह से मदद किया। इसका उल्लेख करेंगे।
नागौर: कलक्टर राजन विशाल पॉलीथिन पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। उनकी ओर से बताया जाएगा कि जिले को पॉलीथिन फ्री करने के लिए किस तरह से कार्य किया जा रहा है।
अलवर: कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल शिक्षा पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। उद्योगपतियों, बैंकों, एनजीओ की मदद से जिले के 400 सरकारी स्कूलों की तसवीर बदली है। उन्नयन योजना के तहत 10वी से 12 वीं तक के छात्रों को निरूशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है। इस दौरान अलवर के इमरान खान की ओर से बनाए गए मोबाइल ऐप के बारे में भी बताएंगे।
झालावाड़: कलक्टर डा.जितेंद्र सोनी कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों के बारे में बताएंगे। किस तरह से पानी के प्रबंधन पर काम किया है, जिससे आम आदमी के साथ ही किसानों को लाभ हुआ है। किसान उत्पादक संगठन के बारे में बताएंगे। कुपोषण के शिकार बच्चों को लेकर किस तरह से सुधार किया। इस भी फोकस करेंगे।
उदयपुर: कलक्टर रोहित गुप्ता निकायों पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। निकायों से टैक्स वसूलने के लिए कौन सी तरकीब अपनाई गई। इसके बारे में बताएंगे।
चूरू: कलक्टर एलके गुप्ता ग्रामीण स्वच्छता की सफलता की कहानी बताएंगे। जिले के सभी पंचायतों को खुले में शौचालय से मुक्त किया जा चुका है। इसके क्रास चेक करने का कार्य राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। वह इसे बताएंगे।
अजमेर: कलक्टर गौरव गोयल भीमपुरा प्रोजेक्ट पर प्रजेंटेशन देंगे। ऐप के जरिए वह किस तरह से यहां टूरिज्म को प्रमोशन कर रहे है, इसके बारे में बताएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं