Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

रानीवाड़ा,मोदी के हर कदम की सराहना भाजपा कार्यकर्ता लगे सेवा में

रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़ जालोर/मालवाडा/रानीवाडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष अशोक परनामी व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत के न...

रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़
जालोर/मालवाडा/रानीवाडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष अशोक परनामी व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत के निर्देशानुसार रानीवाडा में बैंको में लाईनों में लगे आमजनों को बिस्कीट, पीने का पानी सहित फार्म भरने में मदद की गई।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खण्डेलवाल, मण्डल अध्यक्ष ऊकसिंह परमार, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष हनीफ भाई, मण्डल उपाध्यक्ष किरण माली, चैतन वेष्णव, गोदाराम चौधरी, पुनमाराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने लाईन में दिनभर लग रहे है। कतार में लगे लोगो में जोश देखते ही बनता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाॅच सौ व हजार रूपये के नोट बंद करने के कदम को सराहनीय बताया। लाईन में लगी महिलाओं ने भी मोदी के हिम्मत भरे कदम को साहसिक बताते हुए इसमें सहयोगी बनने की बात कही। लाईन लगे लोगों में देश के प्रति मोदी के हर कदम की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं