Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

किसान मोर्चा बाड़मेर के बैनर तले भादरेश में लगा सहायता केन्द्र

रिपोर्टर @ शाहिद हुसैन बाड़मेर। प्रधानमंत्री द्वारा कालेधन की वापसी के लिए चलाये गए पांच सौ एवं हजार रूपए की नोटबंदी अभियान में आमजनता को...

रिपोर्टर @ शाहिद हुसैन
बाड़मेर। प्रधानमंत्री द्वारा कालेधन की वापसी के लिए चलाये गए पांच सौ एवं हजार रूपए की नोटबंदी अभियान में आमजनता को बैंक की कतारो में हो रही परेशानी को देखते हुए, उन्हें राहत एवं सहयोग को लेकर बायतु विधायक एव किसान मोर्चा, प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चैधरी, बाबूसिंह राजगुरु जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बाड़मेर के आह्वान पर किसान मोर्चा बाड़मेर के बैनर तले आज एस बी बी जे बैंक भादरेश में अक्षयदान बारहठ जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बाड़मेर के नेतृत्व में  ग्रामीणों द्वारा आम जनता जो लाइन में खडी थी उनके लिए चाय पानी की व्यवस्था की गयी। फॉर्म परिचय पत्र की फोटो कॉपी निशुल्क उपलब्ध कराई गई व वरिष्ठ पुरुषो एवं महिलाओं, ग्रामीण किसानो के फॉर्म व विड्रॉल फॉर्म भरकर सहयोग किया। बैंको में जनता की भीड़ को देखते हुए उनका सहयोग किया गया। विड्रॉल फॉर्म, पहचान पत्र फोटो कॉपी रूपए एक्सचेंज फॉर्म इत्यादि निः शुल्क उपलब्ध करवाए गए।
गजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, गिरधर दान, अशोक दान, राजू चारण, गोविन्द सिंह, विक्रम दान, परागा राम, उर्षा खान, प्रदीप चारण, मूलराज चारण, भीख सिंह, ईशा खान इत्यादि सभी ने अपना अपना योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं