बाड़मेर/मुनाबाव 23 नवंबर। बीएसएफ कमांडेड और पाकिस्तान डेंजरस सिंध के कमांडेट और विंग कमांडर के बीच मासिक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन सुबह साढ़...
बाड़मेर/मुनाबाव 23 नवंबर। बीएसएफ कमांडेड और पाकिस्तान डेंजरस सिंध के कमांडेट और विंग कमांडर के बीच मासिक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सीमा स्तंभ 814 के पास मुनाबाव कॉन्फ्रेंस हॉल पाकिस्तान की तरफ से सौहादपूर्ण माहौल में किया गया।
इसमें बीएसएफ की तरफ से आशुतोष शर्मा कमांडेंट के साथ चार अन्य अधिकारी और पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल तैमूर हामिद विंग कमांडर के साथ पांच अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग में दोनों पक्षों के बीच मजबूत सीमा प्रबंधन के लिए साझा पेट्रोलिंग पागल आदमी व आवारा पशुओं की आवाजाही और सीमा पर चौकसी के मुद्दों पर दोनों पक्षों में बातचीत और सहमति हुई।
कोई टिप्पणी नहीं