Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

मोदी का स्वच्छता अभियान ठंडे बस्ते में,पूरण ग्राम पंचायत की नालियों में फैली गंदगी

रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़ जालोर/मालवाडा। निकटवर्ती पुरण ग्रामपंचायत में नालियों के गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों का परेशानी का सामना ...

रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़
जालोर/मालवाडा। निकटवर्ती पुरण ग्रामपंचायत में नालियों के गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों का परेशानी का सामना करना पड रहा है। पूरण ग्रामपंचायत में नालियों की सफाई के अभाव में कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी सडको पर आने से राहगीरों तथा ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पूरण गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामपंचायत में बस स्टेशन से ग्राम पंचायत, पर बनी नालियों की सफाई तथा कई मोहल्लों में नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी घरों के आगे पडा रहने से परेशानी का सामना करना पड रहा है, पानी के जमा होने से कई प्रकार की बिमारीयां पनप रही है।

मोदी का स्वच्छता अभियान ठंडे बस्ते में
एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री सम्पूर्ण भारत में स्वच्छत भारत का नारा लगाते है, वहीं दूसरी तरफ सफाई के अभाव में प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान ठंडे बस्ते में चला गया है। 
प्रशासन नही दे रहा ध्यान
स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, प्रशासन द्वारा नालियों सडकों की सफाई को ढिलाई बरतने से गांव में कई प्रकार की बिमारीयां पनप रही है।
सड़के टुट कर बिखरी
पूरण ग्राम पंचायत में नालियों का पानी सडकों पर आने से समस्त ग्रामपंचायत की सडकें टूट की बिखरी चुकी है,ऐेसे में सडकों पर गंदा पानी जमा होने लगा है।

इनका कहना है कि
हमने कही बार पंचायत को लिखित व मौखिक रूप से सुचित भी कर दिया है लेकिन अभी तक पंचायत इस ओर ध्यान नही दे रही है। ईष्वरसिह देवल,शैलसिह, खेमसिह, भवानीसिंह देवल 
ग्रामीण पुरण।

नालियों की सफाई को लेकर पंचायत द्वारा टेंडर निकालकर नालियों की सफाई करवाई जायेगी।
राजेन्द्र भाटी ग्राम सेवक पूरण।

कोई टिप्पणी नहीं