Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर,लंबित छात्रवृत्ति निस्तारण के लिए शिविर एवं हैल्प डेस्क स्थापित

बाड़मेर, 22 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2012-13 से 2015-16 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में लम्बित समस्त आवेदन प...

बाड़मेर, 22 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2012-13 से 2015-16 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में लम्बित समस्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थाओं की सुविधा के लिए जयपुर सहित समस्त जिला कार्यालयों में निस्तारण शिविर लगाने के साथ हैल्प डेस्क स्थापित की है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक रवि जैन ने बताया कि 25 नवंबर, 2016 तक लम्बित आवेदन पत्रों की कमियों को दूर करने के लिए विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि हैल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी 30 नवंबर तक प्रातः 9ः30 से सायं 6 बजे तक कार्य करते हुए शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति सम्बन्धी तकनीकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। साथ ही शिविर में प्राप्त परिवेदनाओं को पंजिका में संधारित भी करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं