Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल करेगा महिला विंग का गठन

रिपोर्टर @ चंदन सिंह भाटी बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल की बाड़मेर महिला विंग का गठन शीघ्र किया जायेगा। ग्रुप अध...

रिपोर्टर @ चंदन सिंह भाटी
बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल की बाड़मेर महिला विंग का गठन शीघ्र किया जायेगा। ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रुप फॉर पीपल पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यो का संचालन सेवा भाव से कर रहा हैं।ग्रुप के कर्मठ सेवाभावी सदस्यो ने ग्रुप को समाज और प्रशासन के बीच नई पहचान दी।

विभिन समाज सेवा कार्यो को निस्वार्थ भाव से ततपरता से अंजाम दिया।कई जगह सेवा कार्यो खास कर महिलाओं के बीच जाकर काम करने में थोड़ी समस्या आ रही थी। ग्रुप में महिला विंग के गठन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाकर कार्यवाही आरम्भ की हैं। बुधवार को आयोजित विशेष बैठक में संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,वरिष्ठ सदस्य महेश पनपालिया,रमेश सिंह इंदा सहित उपस्थित सदस्यो ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसमें सेवा भावी महिलाओं को शामिल करने का निर्णय लिया। संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि बाड़मेर शहर की जो महिलाएं समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से सेवा करने की इच्छुक हो वो ग्रुप की सदस्यता लेकर सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभा सकती हैं। महिला विंग बालिका शिक्षा ,कन्या भ्रूण हत्या ,लिंग परीक्षण के विरुद्ध ,सामाजिक समरसता ,गरीब बालिकाओ के लिए तकनिकी शिक्षा ,सहित स्वास्थ्य ,पर्यावरण आदि क्षेत्रो में कार्य करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं