- प्रत्येक पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शुक्रवार को आयोजित होंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर। बाड़मेर, ...
- प्रत्येक पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शुक्रवार को आयोजित होंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर।
बाड़मेर, 17 नवंबर। ग्रामीण जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बाड़मेर जिले की 34 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इसमें ग्रामीण जनता की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति की दो समीपस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर शुक्रवार को प्रातः 9.30 से प्रारंभ होंगे। इसमंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन, आयोजना, श्रम, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जनजाति क्षेत्रीय विभाग के अधिकारी शामिल होकर आम जनता की पंचायत स्तरीय समस्याओं का समाधान करेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बाड़मेर पंचायत समिति बेरीवाला तला एवं सरली, सेड़वा की फागलिया एवं पनोरिया, बालोतरा की असाड़ा एवं माजीवाला, गुड़ामालानी की लूणवा जागीर एवं डेडावास जागीर, सिणधरी की नाकोड़ा एवं भूका भगतसिंह, सिवाना की धारणा एवं मिठोड़ा, चौहटन की आटिया एवं कापराउ,शिव की शिव एवं निंबला, धोरीमन्ना की धोरीमन्ना एवं नेड़ीनाडी, गडरारोड़ की रोहिड़ाला एवं बिजावल, धनाउ मंे बुरहान का तला एवं तालसर, बायतू की नोसर एवं नया सोमेसरा, पाटोदी की नवोड़ाबेरा एवं केशरपुरा, कल्याणपुर की घड़ोई चारणान एवं कल्याणपुर,गिड़ा की खारड़ा भारतसिंह एवं खोखसर, रामसर की चाडार मदरूप एवं चाडी, समदड़ी की खंडप एवं सरवड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविरांे का आयोजन होगा।
कोई टिप्पणी नहीं