बाड़मेर, 04 मार्च। भारतीय सेना के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू कराने के लिए सेना की ओर से थार साइकिल अभियान का शुक्रवार को जालीपा सैन्य स्टेशन ...
बाड़मेर, 04 मार्च। भारतीय सेना के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू कराने के लिए सेना की ओर से थार साइकिल अभियान का शुक्रवार को जालीपा सैन्य स्टेशन मंे समापन हुआ।
गेलोपिर्यस की ओर शुरू किया गया ”थार साइकिल अभियान” बाखासर से 24 फरवरी को रवाना होकर ”थार रेगिस्तान” के कठिन एवं दुर्गम 568 कि.मी. के सफर को दस दिनों में सफलता पूर्वक पूरा करके शुक्रवार को अपने आखिरी पड़ाव बाडमेर पहुँचा। अभियान दल ने सीमावर्ती चैकियों, मुनाबाओ के ऐतिहासिक कस्बे, गदरा के साथ-साथ जैसलमेर एवं सम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। अभियान दल को जलीपा छावनी में आयोजित हुए समापन समारोह में झण्डा दिखाकर ब्रिगेडियर मनोज तिवारी, कमाण्डर वोगरा ब्रिगेड ने अभिनन्दन किया। ब्रिगेड कमाण्डर ने अभियान दल को सफलता पूर्वक पूरा करने और इसके उद्देश्य को हासिल करने पर बधाई दी।
अभियान का उद्देश्य प्रतिभागियों में साहसिक कार्य, आपसी सौहार्द और नेतृत्व की क्षमता को बढावा देना तथा सीमावर्ती इलाकों के नौजवानों में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना था। सुन्दरा मे स्थानीय लोगों के लिए एक मुफ्त ”चिकित्सीय जाँच शिविर” लगाया गया। इसमंे भारी तादाद में स्थानीय जनता ने स्वास्थ्य की जाँच कराई। अभियान दल ने गडरारोड़ और काथा के स्थानीय सरकारी स्कूलो में व्याख्यान आयोजित किए। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को भारतीय सेना के बारे में जागरूक करना और नौजवानों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
कोई टिप्पणी नहीं