जालोर 29 मार्च - जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय सूचना केन्द्र में राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का अव...
जालोर 29 मार्च - जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय सूचना केन्द्र में राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी म¬ें राजस्थान एवं जालोर जिले से सम्बन्धित रंगीन छाया चित्रा एवं पैनल्स आदि लगाये गये है ।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा राजस्थान दिवस पर सूचना केन्द्र म¬ें आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने प्रदर्शित की गई सामग्री की सराहना की। प्रदर्शनी मे राजस्थान एवं जालोर जिले से सम्बन्धित रंगीन छाया चित्रों सहित राजस्थान की स्थापना, इतिहास के पन्नों में¬ राजस्थान, राजस्थान के महानायक, इतिहास साक्षी, राजस्थान म¬ पर्यटन विकास एवं जिले म¬ें आयोजित प्रमुख समारोह आदि तथा जालोर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलो के भी रंगीन चित्रा लगाये गये है ।
कोई टिप्पणी नहीं