Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

देश में सरकार स्वर्ण व्यापारियों को लूटना चाहती हैं-पुरुषोत्तम सोनी

रिपोर्टर : सुनील दवे बाड़मेर/समदड़ी। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवम् सेवादल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पुरुष...

रिपोर्टर : सुनील दवे
बाड़मेर/समदड़ी। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवम् सेवादल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किये गए आम बजट में  स्वर्ण ज्वेलरी पर 1% ऐक्साइज ड्यूटी एवम् 2 लाख की ज्वेलरी खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता जेसे काले कानून लगाकर व्यपारियो को इस्पेक्टर राज में फसाकर लूटना चाहती है।

सोनी ने चेतावनी दी है की सरकार समय रहते इस काले कानून को वापिस नहीं लेती है तो व्यपारियो के सहयोग से पुरे देश में उग्र आंदोलन किया जायेगा।
साथ ही कहा की पिछले 27 दिनों से स्वर्णकार एवं सभी ज्वेलर्स शांति पूर्वक अपने प्रतिस्थान बन्द करके हड़ताल पर बेठे है और स्वर्णकारिगरो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है ऐसे में कई कारीगर तो आत्म हत्याऐं करने पर मजबूर हो रहे है स्वर्णकार व्यवशाय से जुड़ी महिलाए भी भूख हड़ताल पर बेठी अपना हक़ मांग रही है पर सरकार के लोग व् अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
सोनी ने कहा की नरेन्दर् मोदीजी ने सत्ता में आने से पहले लॉगो से वादे किये थे की विदेशो से काला धन लाकर हर व्यक्ति के बैंक खातो में 15,15 लाख रूपये जमा करवाने और 15 लाख लोगो को सरकारी नोकरिया देने अच्छे दिन लाने के सपने दिखाए थे आज वो सभी वादे भूल कर व्यपारियो का गला घोटने का काम कर रही है सरकार आज पुरे देश में स्वर्ण व्यपारी भयभीत है और अपना रोजगार खोने के गम में डूबा हुआ है।
सोनी ने देश के राष्ट्पति महोदय और प्रधान मंत्री को पत्र लिख कर निवेदन किया है की तुरन्त प्रभाव से वित्त मंत्री द्वारा सराफा व्यपारियो पर थोपे गए इस काले कानून को वापिस लिया जाये जब तक सरकार अपना निर्णय वापिस नहीं लेगी तब तक पुरे देश में स्वर्ण व्यपारी अनिचित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं