Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

25 फ़रवरी से रायसिंहनगर में पुस्तक मैला शुरू 

रिपोर्टर : कुलदीप शर्मा श्रीगंगानर/रायसिंहनगर। दुनिया में अगर बदलाव आएगा तो वह केवल किताबों से ही आएगा। एक किताब जीने की दिशा बदल सकती है ऐ...

रिपोर्टर : कुलदीप शर्मा
श्रीगंगानर/रायसिंहनगर। दुनिया में अगर बदलाव आएगा तो वह केवल किताबों से ही आएगा। एक किताब जीने की दिशा बदल सकती है ऐसे अनेकानेक उदाहरण हमारे सामने हैं। बस जरूरत तो किताबों को आंदोलन बनाने की है। 

बोधि प्रकाशन, जयपुर ने इस सचाई को समझते हुए अपनी ओर से विनम्र प्रयास शुरु किए हैं। कस्बों और गांवों में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कर किताबें जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आज नेट, ई-बुक्स एवं मनोरंजन के अन्य साधनों की बहुत चर्चा है लेकिन किताबों की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी। जैसे-जैसे तकनीक बढ़ेगी, किताबें और ज्यादा आवश्यक होती जाएंगी।

इसी क्रम में रायसिंहनगर में बोधि पुस्तक प्रदर्शनी 25 फरवरी से आयोजित की जा रही है। एम डी पीजी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी 29 फरवरी 2016 तक चलेगी। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

रायसिंहनगर के समस्त पत्रकारों और साहित्यप्रेमियों तथा कॉलेज प्रशासन एवं प्राचार्य डॉ मंगत बादल के सहयोग से आयोजित की जा रही इस प्रदर्श्‍नी में जीवन के सभी पहलुओं से जुड़ी देश के प्रसिद्ध लेखकों एवं श्रीगंगानगर ि‍जले के रचनाकारों की पुस्तकें देखी, पढ़ी और खरीदी जा सकेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं