इंद्र बारुपाल बाड़मेर बाड़मेर। केन्द्र में भाजपा सरकार को एक साल पूरा हो गया,मगर भाजपा अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। जिस आशा और विश्वास के...
इंद्र बारुपाल बाड़मेर
बाड़मेर। केन्द्र में भाजपा सरकार को एक साल पूरा हो गया,मगर भाजपा अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। जिस आशा और विश्वास के साथ लोगों ने मोदी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता दी, लोगों के हाथ केवल निराशा लगी। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल ने बताया कि भाजपा के शासन में गरीब, शोषित, वचितों की सुनवाई नही होती। इस सरकार के राज में हत्याऐं, बलात्कार, लूट की वारदातों में बढ़ोंतरी हुई है। सरकार को एक साल पूर्ण होने के रुप में वर्ष गांठ मनाने की बजाय चिन्तन शिविर लगाने चाहिए। भाजपा सरकार में अपराधियों के होंसले बुलंद है। डागावास मेघवाल हत्याकाण्ड इसका उदाहरण है। उपाध्यक्ष थानाराम लोहिया ने कहा कि काग्रेंस सरकार के समय जो भाजपा एफडीआई का विरोध करती थी, वहीं आज एफडीआई को लागू कर रही है। इसका मतलब काग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है। इन दोनों की नितियां एक जैसी है। महासचिव विमल बृजवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों से सौ दिन में काला धन वापीस लाने का वायदा किया था, अब सरकार बताये कि वह काला धन कहां है। उन्होंने कहा कि बीवीएम द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जायेगा। ताकि भाजपा सरकार की असलीयत लोगों के सामने आऐं।

कोई टिप्पणी नहीं