पालघरः मुंबई से सटे नए पालघर जिला के नाला सोपारा इलाके में एक किशोरी और एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। ग्रामीण पुलिस के अनुसार 1...
पालघरः मुंबई से सटे नए पालघर जिला के नाला सोपारा इलाके में एक किशोरी और एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। ग्रामीण पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही एक पहचान वाले ने कथितरूप से बलात्कार किया। दोनो ही तुलिंज इलाके के रहते हैं।
आरोपी 45 वर्ष का है और लडकी को अक्सर रुपए देता था। जुलाई के महीने में आरोपी ने लडकी को घर पर बुलाया और शराब की नशे में उसके साथ बलात्कार किया और किसी से भी नहीं बताने की धमकी दी। उसके बाद से आरोपी लड़की के साथ बलात्कार करता रहा लेकिन लड़की ने कल हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया।
एक अन्य घटना में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर में अकेले होने के समय तीन नवंबर को पहली बार आरोपी ने बलात्कार किया और आरोपी ने कल दोबारा नाबालिग के साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी और अभिभावकों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करार्इ।पुलिस ने अभी तक दोनो ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया लेकिन दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं