दिल्ली : भारत का ये शहर दुनिया में सबसे ऐतिहासिक राजधानियों में से एक है। इसके अलावा यह शानदार और खूबसूरत पर्यटक स्थलों का भी गढ़ माना जाता ...
दिल्ली : भारत का ये शहर दुनिया में सबसे ऐतिहासिक राजधानियों में से एक है। इसके अलावा यह शानदार और खूबसूरत पर्यटक स्थलों का भी गढ़ माना जाता है। यहां इंडिया गेट, लोटस टेंपल, जामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, कुतुब मीनार, लालकिला और अक्षरधाम मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
केरल : अपने शांत वातावरण, खूबसूरत वाटरफॉल्स और हिल स्टेशंस के लिए मशहूर ये राज्य पर्यटन के लिहाज से काफी पसंदीदा माना जाता है। केरल अरब सागर के सामने है जो लैगून और झीलों की एक श्रृंखला में शामिल है। यहां मुन्नार, थेक्कडी, वयानद, अथिरापल्ली वाटरफॉल और श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल माने जाते हैं।
आगरा : यह भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां मौजूद ताज महल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल को बेहद ही खूबसूरत सफेद मार्बल से बनाया गया है। ताज महल को एक मुगल शासक के द्वारा प्यार के प्रतीक के रूप में ही बनवाया गया था। यहां ताज महल के अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर किला भी लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं।
मैसूर : कर्नाटक में स्थित मैसूर शहर को राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। मैसूर मुख्य रुप से चामुंडी हिल्स पर स्थित है। यह शहर मुख्य रूप से अपने महलों और मैसूर पैलेस के लिए विख्यात है। यह आगरा के ताज महल के बाद भारत में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष 27 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं।
जयपुर और उदयपुर : राजस्थान में स्थित जयपुर और उदयपुर दो ऐसे शहर हैं जहां राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं की झांकी देखने को मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट के रूप में बनाए गए जयपुर के हवा महल को देखने के लिए देश और विदेश से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। हवा महल में 953 छोटी खिड़कियां हैं। इसके अलावा शहर के प्रवेश द्वार पर खड़ा पिरामिड के आकार का सिटी पैलेस जयपुर की शोभा बढ़ाता है। ऐतिहासिक इमारतों और झीलों के लिए मशहूर उदयपुर शहर भी भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के एक लेक को 66 कमरों से लैस एक होटल में तब्दील कर दिया गया है। यहां की इमारतें दुनिया में सबसे खूबसूरत महलों में से एक हैं।
कन्याकुमारी : भारत के मानचित्र पर सबसे नीचे यानी दक्षिण दिशा में स्थित है कन्याकुमारी। इसे केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां तीन बड़े महासागरों हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का मिलन होता है। इस वजह से इसे केप कोमोरिन भी कहा जाता है। यहां के सूर्यास्त का नजारा सूर्योदय से भी ज्यादा शानदार है।
गोवा : गोवा, भारत का सबसे छोटा राज्य है। यह लोकप्रिय पर्यटक स्थल सुनहरी रेत, समुद्र का किनारा, नारियल पेड़ और अद्भुत सूर्यास्त के नजारे के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। शादीशुदा नए कपल्स के लिए भी यह स्थान काफी लोकप्रिय माना जाता है।
कश्मीर: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां बर्फ की सफेद चादरों से ढकी चोटियां, हरी-भरी घाटियां, अल्पाइन गांव, कैस्केडिंग झरने, फूल बगान आदि देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कश्मीर के सबसे प्रमुख डल झील में नाव की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी का भी आनंद लिया जा सकता है। यहां प्रमुख आकर्षण के केंद्र गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग, नागिन झील, परी महल, शंकराचार्य मंदिर और पहलगाम हैं।
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। रोलिंग पहाड़ों के बीच पश्चिम बंगाल का ये शहर समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दार्जिलिंग दुनिया में सबसे लोकप्रिय चाय का उत्पादन करने वाला शहर है। इसके अलावा यहां दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।
अजंता की गुफाएं : अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। अजंता की गुफाओं का निर्माण 30 चट्टानों को काटकर किया गया है। इन गुफाओं में बौद्ध धार्मिक कला के उत्कृष्ट नमूने देखने को मिलते हैं। गुफाओं में चित्रों और मूर्तियों की शानदार नक्कासी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। गुफा मंदिर एक घोड़े की नाल के आकार की चट्टान में बनाया गया है। एलोरा में कैलाश मंदिर सबसे दिलचस्प और आकर्षक गुफा मंदिरों में से एक है।
कोई टिप्पणी नहीं